Gujarat Shocker: बेटे की मित्र के साथ मारपीट करने, उसे निर्वस्त्र करने के आरोप में महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
गुजरात के तापी जिले में बेटे की मित्र के साथ मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र करने के आरोप में एक महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
व्यारा, 25 नवंबर : गुजरात के तापी जिले में बेटे की मित्र के साथ मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र करने के आरोप में एक महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक सरपंच के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी में उसके पति और दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह भी पढ़ें : UP Shocker: तंत्र-मंत्र के नाम पर बीमार लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलवी गिरफ्तार
पुलिस निरीक्षक एन.एस. चौहान ने कहा कि व्यारा तालुका के बोरखड़ी गांव की सरपंच सुनीता चौधरी 26 वर्षीय महिला के साथ बेटे के रिश्ते के खिलाफ थीं. चौहान के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला एक तलाकशुदा है, जिसे एक साल पहले सुनीता के अविवाहित बेटे से प्यार हो गया और दोनों हाल ही में व्यारा शहर में एक किराए के घर में एक साथ रहने लगे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

