देश की खबरें | राम मंदिर पर किसी अन्य की पोस्ट को शेयर करने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने किसी व्यक्ति को बदनाम करने के मकसद से राम मंदिर से संबंधित उसकी पोस्ट को शेयर करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 19 अगस्त पुलिस ने किसी व्यक्ति को बदनाम करने के मकसद से राम मंदिर से संबंधित उसकी पोस्ट को शेयर करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ला की शिकायत पर राजधानी के हजरतगंज थाने में 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गयी ।

यह भी पढ़े | National Recruitment Agency to Conduct Common Entrance Test: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला-नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी अब कराएगी CET, प्रकाश जावड़ेकर बोले-करोड़ों युवाओं को होगा फायदा.

शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त को देखा गया कि प्रशांत कनौजिया नामक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैण्डल (ऐट दि रेट पीजेकनौजिया) से राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिसे ''तिवारी जी का आदेश है'' बताया गया। ऐसा तिवारी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया है। इस तरह की पोस्ट शांति भंग कर सकती हैं ।

एफआईआर के मुताबिक प्रशांत कनौजिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा—420 और आईटी कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले के मोलु चित्रगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़, एक अज्ञात आतंकी ढेर: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, सुशील तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि वह 'हिन्दुत्व' के साथ है ना कि 'फर्जी पोस्ट' के साथ ।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बुधवार को बताया कि पत्रकार कनौजिया को आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में दिल्ली से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया ।

पिछले साल जून में कनौजिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे तत्काल जमानत पर रिहा करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद लखनऊ जेल से रिहा कर दिया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\