Maharashtra: मुंबई में कांग्रेस नेता और चार अन्य के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज
मुंबई पुलिस ने कांग्रेस के एक नेता और चार अन्य के विरुद्ध छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 2 नवंबर : मुंबई पुलिस ने कांग्रेस के एक नेता और चार अन्य के विरुद्ध छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि एक महिला की शिकायत के आधार पर अंधेरी पुलिस थाने में 25 अक्टूबर को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई. अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है. यह भी पढ़ें : Lok Sabha, Assembly Seats Bypoll Result Live Updates: लोकसभा की 3 और विधानसभा की 29 सीटों पर मतगणना शुरू, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
प्राथमिकी में महिला की गरिमा भंग करने, आपराधिक धमकी,चोट पहुंचाने, इरादतन अपमान समेत कई अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

