देश की खबरें | पुलिस निरीक्षक और आरक्षी सहित तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उत्पीड़न का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की थाना कोहडौर पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक व्‍यक्ति और उसके परिवार के कथित उत्‍पीड़न के मामले में पुलिस निरीक्षक और आरक्षी समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 11 सितंबर जिले की थाना कोहडौर पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक व्‍यक्ति और उसके परिवार के कथित उत्‍पीड़न के मामले में पुलिस निरीक्षक और आरक्षी समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि हरिकेश गौतम और उसके भाई राकेश गौतम ने मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि जनवरी 2021 में पुलिस ने मारपीट के मामले में उनको जेल भेजा था।

अर्जी के अनुसार, जेल से रिहा होने के पांच दिन बाद ज़ब वह अपनी पत्नी और भाई के साथ थाने गया तो आरक्षी कौशल कुमार, शैलेन्द्र और पुलिस निरीक्षक मनोज ने उसकी पत्नी के साथ अभ्रदता की और भाई के साथ मारपीट किया।

उसमें कहा गया है कि पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर उसने अदालत की शरण ली है।

अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस को तीनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कोहडौर पुलिस ने अदालत के आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार देर रात तीनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\