देश की खबरें | नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सेंथल के नगर पंचायत अध्यक्ष कंबर एजाज उर्फ शानू और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरेली (उप्र), छह फरवरी जिले के सेंथल के नगर पंचायत अध्यक्ष कंबर एजाज उर्फ शानू और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि सुमित सक्सेना की शिकायत पर बुधवार को हाफिजगंज थाने में यह मामला दर्ज किया गया।

हाफिजगंज थाने के प्रभारी पवन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘प्राथमिकी में शानू, कमर और ताबिश के अलावा चार-पांच अज्ञात लोग भी हैं।’’

सक्सेना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शानू ने उनके खेतों पर अवैध कब्जा कर लिया है और उन्हें वापस करने के लिए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मना करने पर जान से आरोपियों ने जान से मारने और शव को ठिकाने लगाने की धमकी दी है।

पुलिस के मुताबिक समाजवादी पार्टी के टिकट पर सेंथल नगर पंचायत का चुनाव जीतने वाले शानू पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लोगों को डराने-धमकाने का आरोप है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी