एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: बांदा में दो पत्रकारों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज, पत्रकार ने भी दायर कराया मुकदमा

बांदा जिले के जसपुरा थाने की पुलिस ने दो पत्रकारों के खिलाफ बालू खनन कारोबारियों से जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया है. वहीं एक पत्रकार ने भी खनन कारोबारियों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है. अंशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने खनन कारोबारियों के साथ मिलकर पांच दिन बाद उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है.

उत्तर प्रदेश: बांदा में दो पत्रकारों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज, पत्रकार ने भी दायर कराया मुकदमा
कानून/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Pixabay)

बांदा/उत्तर प्रदेश, 9 अगस्त: बांदा जिले के जसपुरा थाने की पुलिस ने दो पत्रकारों के खिलाफ बालू खनन कारोबारियों से जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया है. वहीं एक पत्रकार ने भी खनन कारोबारियों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है. जसपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने रविवार को बताया कि पत्रकार अंशु गुप्ता और रवि तिवारी के खिलाफ एक बालू खनन कारोबारी की तहरीर पर शनिवार को भारतीय दंड विधान की धारा-323 (मारपीट), 504 (गाली-गलौज), 506 (जान से मारने की धमकी) और 386 (जबरन धन वसूली) का मुकदमा दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर पत्रकार अंशु गुप्ता की तहरीर पर कारोबारियों सोनू सिंह, रवि सिंह और जयप्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा-395 के तहत मुकदमा दर्ज कर लूट के आरोपों जांच की जा रही है. पत्रकार अंशु ने बताया कि गत 31 जुलाई को अवैध बालू खनन का समाचार कवरेज करने पर बालू खनन में संलिप्त लोगों ने उनके कैमरे और मोबाइल फोन छीन लिए थे.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने Covid-19 महामारी संबंधित नियमों के उल्लंघन पर 3 दिन में 4 लाख से ज्यादा रकम वसूली, दिशा-निर्देशकों का कड़ाई से कराया जा रहा है पालन

अंशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने खनन कारोबारियों के साथ मिलकर पांच दिन बाद उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है. वहीं पत्रकार रवि तिवारी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की हकीकत बताई है. अगर निष्पक्ष जांच न हुई तो पत्रकार भूख हड़ताल करेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).