देश की खबरें | युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर गुप्तांग काटने का मामला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के भांकरोटा पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला योग शिक्षक द्वारा अपने प्रेमी को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर कथित तौर पर उसका जननांग काटने का मामला सामने आया है।
जयपुर, 19 नवंबर जयपुर के भांकरोटा पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला योग शिक्षक द्वारा अपने प्रेमी को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर कथित तौर पर उसका जननांग काटने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
भांकरोटा थानाधिकारी आर. पी. सिंह ने कहा, "महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वास्तव में क्या हुआ यह तो महिला को हिरासत में लिए जाने के बाद ही पता चलेगा।''
पुलिस के अनुसार, घटना 16 नवंबर के रात की है जब महिला योग शिक्षक ने कथित तौर पर अपने प्रेमी योग शिक्षक को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसका जननांग काट दिया। होश आने पर युवक ने खुद को खून से लथपथ और महिला को गायब पाया।
प्राथमिकी के अनुसार, युवक ने अपनी प्रेमिका को फोन किया जो उसे एक निजी अस्पताल लेकर गई। वहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद से महिला गायब है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवक ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

