एजेंसी न्यूज

Karnataka: कर्नाटक में मंदिर मेले में हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक मंदिर में मेले के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के बेटे संतोष जारकीहोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह घटना कथित तौर पर बेलगावी जिले के गोकक शहर में लक्ष्मी देवी मंदिर उत्सव के दौरान शनिवार को हुई.

Karnataka: कर्नाटक में मंदिर मेले में हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

बेलगावी, 6 जुलाई : कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक मंदिर में मेले के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के बेटे संतोष जारकीहोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह घटना कथित तौर पर बेलगावी जिले के गोकक शहर में लक्ष्मी देवी मंदिर उत्सव के दौरान शनिवार को हुई. सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में संतोष भीड़ के बीच हवा में गोली चलाते हुए नजर आ रहे हैं.

घटना के बाद गोकक टाउन पुलिस ने शनिवार को संतोष जारकीहोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रविवार को बेंगलुरू में संवाददाताओं को बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने मामले की पारदर्शी ढंग से जांच कराये जाने का आश्वासन देते हुए कहा, "एक औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली गई है और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : Gopal Khemka Murder Case: राजद सांसद संजय झा ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पुलिस किसी भी तरह के दबाव में आए बिना अपना कर्तव्य निभाएगी. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है." अधिकारियों ने संकेत दिया है कि संतोष को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).