एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्वालियर के एक अस्पताल में एक कैंसर रोगी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्वालियर में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जयारोग्य अस्पताल के वार्ड में 70 वर्षीय एक कैंसर रोगी ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ग्वालियर के एक अस्पताल में एक कैंसर रोगी ने आत्महत्या की

ग्वालियर (मप्र), 11 जुलाई ग्वालियर में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जयारोग्य अस्पताल के वार्ड में 70 वर्षीय एक कैंसर रोगी ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामकरण सिंह के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का निवासी था और कैंसर का इलाज करा रहा था।

उन्होंने बताया कि पांचवीं मंजिल के वार्ड की खिड़की से उसने फांसी लगा ली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा, ‘‘‘घटना की सूचना कंपू थाने को दी गई, जिसने तुरंत एक टीम को अस्पताल भेजा।’’

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सिंह अपनी बीमारी के कारण परेशान थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).