एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में हथियारों का जखीरा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के सेकता अवांग लेईकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में हथियारों का जखीरा बरामद

इंफाल, 29 अगस्त मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के सेकता अवांग लेईकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में बताया गया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान तीन इन्सास राइफल, दो एके-56 राइफल, मैगजीन, गोला-बारूद और सैन्य वर्दी सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

पश्चिमी इंफाल जिले के लेइकिन्थाबी इलाके में कुछ बंदूकधारियों द्वारा पुलिसकर्मियों से तीन राइफल और गोला-बारूद कथित तौर पर छीनने के बाद यह तलाश अभियान चलाया गया था।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि इस वारदात के संबंध में चार पुलिसकर्मियों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इसमें बताया गया कि सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में भी तलाश अभियान चलाया और काकचिंग के वाबागई नतेखोंग से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

बयान में कहा गया है, ''तलाश अभियान के दौरान पांच बंदूकें, 10 ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया है।"

मणिपुर में पिछले साल मई से इंफाल घाटी में रहने वाले मइती समुदाय और पहाड़ी हिस्से में रहने वाले कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).