एजेंसी न्यूज

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बरात को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोगों की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बरात को ले जा रही एक बस के खड्ड में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए.

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बरात को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोगों की मौत
(Photo Credits: ANI)

पौड़ी (उत्तराखंड), 5 अक्टूबर : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बरात को ले जा रही एक बस के खड्ड में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए. बस में करीब 45-50 लोग सवार थे. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बस लालढांग से बीरोंखाल के एक गांव जा रही थी, तभी वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सिमरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह भी पढ़ें : Gurugram: गुरुग्राम में हाउसिंग सोसाइटी में 200 लोग बीमार, दूषित जल संभावित कारण

पुलिस ने बताया कि बचाव एवं तलाश अभियान रातभर चलाया गया. उन्होंने बताया कि बस में फंसे 20 घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).