देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में अब एक ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में एक किसान के सांड से बचने के लिए दो घंटे तक पेड़ पर फंस रहने की बात सामने आने के बाद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश में अब एक ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए।’’

बलिया (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में एक किसान के सांड से बचने के लिए दो घंटे तक पेड़ पर फंस रहने की बात सामने आने के बाद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश में अब एक ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए।’’

सपा अध्यक्ष यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘'आज का ‘सांड समाचार’ : सांड से जान बचाने के लिए पेड़ पर दो घंटे तक चढ़ा रहा किसान।’’ इसी में उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘आज का ‘सांड विचार’ : उप्र में अब एक ‘सांड रक्षा पुलिस’ भी बनानी चाहिए।’’

इस ट़वीट के साथ यादव ने बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के संवरा गांव में हुई घटना के वीडियो क्लिप से ली गई एक तस्वीर भी साझा की है।

बलिया में सांड से जान बचाने के लिए एक किसान के दो घंटे तक पेड़ पर बैठे रहने का वीडियो पिछले तीन दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल है। यह घटना पिछले बुधवार को रसड़ा तहसील क्षेत्र के संवरा पांडेयपुर की है।

पुलिस के अनुसार, पंडितपुरा गांव के एक किसान खखनु चौहान अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे कि तभी सांड उनके पीछे पड़ गया और जानवर से बचने के लिए उन्हें पेड़ पर चढ़ना पड़ा।

स्थानीय लोगों को कहना है कि उक्त सांड आतंक का पर्याय बना हुआ है और अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में निराश्रित पशुओं को गऊशाला में रखने का अभियान कुछ दिन पूर्व ही चलाया गया था और लगभग 800 गोवंशिय पशुओं को गऊशाला में रखवाया गया है।

उन्‍होंने बताया कि संज्ञान में आया है कि एक सांड अभी भी खुले में है और उसकी वजह से लोगों को समस्याएं हो रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह सांड को गऊशाला में रखवाना सुनिश्चित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज