देश की खबरें | भुवनेश्वर में वाहनों की टक्कर में एक लड़का घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को कई वाहनों की टक्कर में एक लड़का मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 28 दिसंबर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को कई वाहनों की टक्कर में एक लड़का मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जेवियर स्क्वायर में तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने एक खड़ी वैन को टक्कर मार दी और इसके बाद वैन दो ऑटोरिक्शा से जा टकराई।
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी और जब पुलिस उसे बचाने गई तो उससे भी हाथापाई की।
उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल हुए लड़के और क्षतिग्रस्त वाहनों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए सड़क अवरुद्ध कर दी। उन्होंने बताया कि इसके कारण सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गये।
बाद में, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और लगभग दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
ऑटोरिक्शा में सवार एक महिला ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में उसका बेटा घायल हो गया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम तत्काल मुआवजे की मांग करते हैं।’’
उन्होंने बताया कि मैत्री विहार पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

