एजेंसी न्यूज

Maharashtra: नागपुर रेलवे स्टेशन के पास जिलेटिन की छड़ और डेटोनेटर वाला बैग मिला

महाराष्ट्र में नागपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर सोमवार शाम को जिलेटिन की 54 छड़ों और एक डेटोनेटर से भरा एक बैग मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: नागपुर रेलवे स्टेशन के पास जिलेटिन की छड़ और डेटोनेटर वाला बैग मिला
महाराष्ट्र पुलिस (Photo Credits: Getty Images)

नागपुर (महाराष्ट्र)10 मई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में नागपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर सोमवार शाम को जिलेटिन की 54 छड़ों और एक डेटोनेटर से भरा एक बैग मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिसकर्मी ने शाम करीब साढ़े सात बजे मुख्य गेट के बाहर यातायात पुलिस बूथ के पास लावारिस बैग पड़ा देखा. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बैग की जांच की तो उसमें जिलेटिन की छड़ का एक पैकेट मिला.

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) को मौके पर बुलाया गया. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी. यह भी पढ़ें : Rajasthan: महिला ने चांदी की पायल चोरी के संदेह में चार वर्षीय बच्ची की हत्या की

अधिकारी ने बताया कि बीडीडीएस का दस्ता रात करीब आठ बजे मौके पर पहुंचा और बैग को अपने कब्जे में ले लिया. अधिकारी ने कहा कि बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).