एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बुलंदशहर में 50 वर्षीय व्यक्ति पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बुलंदशहर में 50 वर्षीय व्यक्ति पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज

बुलंदशहर (उप्र), एक मई जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामकरण ने बताया कि घटना करीब सात महीने पहले की है।

उन्होंने बताया, "लड़की के पिता ने बृहस्पतिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है कि उसी के गांव के ऋषिपाल ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया है।"

माता-पिता को घटना का पता तब चला जब उनकी बेटी करीब सात महीने की गर्भवती हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया, "उनकी शिकायत के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।"

उन्होंने बताया कि आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).