एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आग लगने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, छह अन्य लोग झुलसे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को आग लगने से 10 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आग लगने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, छह अन्य लोग झुलसे

श्रीनगर, 6 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को आग लगने से 10 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि त्राल के हमदान दारुल उलूम में आग लग गई, जिसमें एक लड़के यासिर अहमद गग्गी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए. अधिकारियों ने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार के लिए यहां एक अस्पताल में भेजा गया है. यह भी पढ़ें : ‘राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है भाजपा : योगी आदित्यनाथ

उन्होंने बताया कि अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).