देश की खबरें | मिजोरम में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन की तुलना में 14 अधिक हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,336 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आइजोल, 29 अप्रैल मिजोरम में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन की तुलना में 14 अधिक हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,336 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा 696 पर स्थिर रहा क्योंकि बृहस्पतिवार से कोई नई मौत नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर पिछले दिन के 7.49 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत तक हो गई, क्योंकि परीक्षण किए गए 990 नमूनों से ताजा 99 मामलों का पता चला है।
अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में वर्तमान में कोविड-19 के 744 उपचाराधीन मामले हैं, जबकि 2,25,896 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जिनमें बृहस्पतिवार के 85 लोग शामिल हैं।
राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 99.36 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी लालमुआनावमा जोंगटे के अनुसार बृहस्पतिवार तक 8.47 लाख से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

