देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,798 नये मामले सामने आये, 198 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 9,798 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसकी कुल संख्या बढ़कर 59,54,508 हो गई, जबकि 198 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,16,674 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
मुंबई, 18 जून महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 9,798 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसकी कुल संख्या बढ़कर 59,54,508 हो गई, जबकि 198 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,16,674 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 198 मौतों में से 133 पिछले 48 घंटों में हुईं जबकि 65 पिछले सप्ताह में हुई थी। अन्य 450 मौतें जो पहले हुई थीं, उन्हें रिकार्ड से मिलान के बाद जोड़ा गया। कुल मिलाकर मृतक संख्या में 648 की बढ़ोतरी हुई।
दिन में 14,347 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 56,99,983 हो गई। राज्य में 1,34,747 उपचाराधीन मरीज हैं।
महाराष्ट्र में ठीक होने की दर अब 95.73 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.96 प्रतिशत है।
दिन के दौरान 2,20,897 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई जिससे अभी तक जांच किये गए नमूनों की संख्या बढ़कर 3,90,78,541 हो गई।
घर पर पृथकवास में 8,54,461 लोग हैं जबकि 4,831 संस्थागत पृथकवास में हैं।
मुंबई में कोविड-19 के 758 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,18,590 हो गई जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 15,266 हो गई।
वहीं अहमदाबाद से मिली खबर के अनुसार गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 के 262 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,21,921 हो गई। वहीं पांच और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,023 हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि दिन में 766 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,04,668 हो गई। वहीं अब राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,230 है। इनमें से 198 वेंटिलेटर पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

