देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 965 नए मामले, पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 965 नए मामले सामने आये हैं जो प्रदेश में इस साल एक दिन में संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.08 लाख से अधिक हो गयी है जबकि संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,706 हो गयी है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।
हैदराबाद, दो अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 965 नए मामले सामने आये हैं जो प्रदेश में इस साल एक दिन में संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.08 लाख से अधिक हो गयी है जबकि संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,706 हो गयी है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।
राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल को रात आठ बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 254 मामले आये हैं। इसके बाद मेढचल मलकाजगिरि में 110 मामले और रंगारेड्डी से 97 मामले आये हैं।
संक्रमितों की कुल संख्या 3,09,741 है जबकि 312 मरीजों के संक्रमण से उबरने के साथ कुल 3,01,876 मरीज ठीक हुए हैं।
राज्य में वर्तमान में 6,159 मरीज उपचाराधीन हैं और बुधवार को 59,343 नमूनों की जांच हुई।
प्रदेश में अब तक कुल 1.02 करोड़ नमूनों की जांच हुई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रति 10 लाख आबादी पर 2.75 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।
राज्य में मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.3 प्रतिशत है।
तेलंगाना में स्वस्थ होने की दर 97.46 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 93.7 प्रतिशत है।
एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार एक अप्रैल को राज्य में 10,84,429 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 2,42,178 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

