महाराष्ट्र के ठाणे जिले में COVID-19 के 961 नए मामले, 65 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 961 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,04,448 हो गई. अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि 65 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,648 हो गई.
ठाणे, 20 मई: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 961 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,04,448 हो गई. अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि 65 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,648 हो गई. जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.71 प्रतिशत है.
जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी.
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,05,182 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,924 है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

