देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 946 नए मामले, 78 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी।

Corona

नयी दिल्ली, 30 मई राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वह घटकर 1.25 फीसदी हो गयी है।

पिछले करीब 45 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब राजधानी में कोविड-19 के कारण एक दिन में 100 से कम मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 13 अप्रैल को 81 मरीजों की मौत हुई थी।

946 नए मामलों के सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,25,000 हो गयी। 78 मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 24,151 हो गयी है।

देश में कोविड-19 की भयावह दूसरी लहर के बीच दिल्ली में 19 अप्रैल से ही नए मामलों और मौत के आंकड़ों में लगातार तेजी देखी जा रही थी। तीन मई को रिकार्ड 448 मरीजों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 12,100 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों में 5300 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 5,817 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 1,803 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। अब तक कुल 13.89 लाख लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में करीब 54 हजार लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गयी। अब तक 53.43 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं, जिनमें से 12 लाख से अधिक लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी