एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में सामने आये कोविड-19 के 94 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 94 नए मरीज सामने आने के बाद शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,37,108 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में सामने आये कोविड-19 के 94 नए मामले

भुवनेश्वर, 26 फरवरी ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 94 नए मरीज सामने आने के बाद शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,37,108 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने अधिकारियों को नये मामले में तीव्र वृद्धि को रोकने के लिए निगरानी एवं जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से 56 नए पृथक-वास केन्द्रों में मिले। अन्य 38 मरीज पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान के क्रम में सामने आए।

उन्होंने बताया कि संबलपुर जिले में सबसे अधिक 17 और बारगढ में सात नये मामले सामने आये।

राज्य में कोविड-19 के नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 89, बुधवार को 68 और मंगलवार को 62 नये मरीजों का पता चला था।

अधिकारी ने बताया कि मृतक संख्या 1,915 बनी हुई है जबकि उनमें 53 ऐसे मरीज थे जिनकी मौत अन्य गंभीर बीमारियों से हुई।

राज्य में अभी 650 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,34,400 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि यहां अभी तक 82.77 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).