एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 94 नए मामले , तीन और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 94 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,588 हो गई।

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 94 नए मामले , तीन और लोगों की मौत
जियो

तिरुवनंतपुरम, चार जून केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 94 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,588 हो गई।

राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 14 पहुंच गई।

यह भी पढ़े | सोना 274 रुपये टूटा, चांदी 542 रुपये कमजोर.

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित जिन तीन लोगों की मौत हुई है वह क्रमश: पलक्कड़ , मलप्पुरम और कोल्लम के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा, “राज्य में आज सामने आए 94 मामलों में से 47 विदेश से लौटे व्यक्तियों और 37 देश के अन्य राज्यों से लौटे व्यक्तियों के हैं। बाकी सात लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद इसका शिकार हुए हैं।”

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- इलाज के दौरान COVID-19 से खुद को बचाने के लिए 'अंतिम जिम्मेदारी' डॉक्टरों और नर्सों की.

उन्होंने 39 लोगों के आज संक्रमण से उबरने की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया, “ राज्य में कुल 1,70,065 लोग निगरानी में हैं जिनमें से 1,487 लोगों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य राज्यों से केरल लौटे 37 लोगों में से 23 महाराष्ट्र, आठ तमिलनाडु, तीन दिल्ली, दो गुजरात और एक राजस्थान से आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).