एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | 50,000 रुपये मासिक से कम कमाने वाले 93 प्रतिशत वेतनभोगी करते हैं क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कम आय वर्ग के लोगों में क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता बढ़ रही है। ‘थिंक 360 डॉट एआई’ के एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है।

जरुरी जानकारी | 50,000 रुपये मासिक से कम कमाने वाले 93 प्रतिशत वेतनभोगी करते हैं क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल: रिपोर्ट

मुंबई, 15 जुलाई कम आय वर्ग के लोगों में क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता बढ़ रही है। ‘थिंक 360 डॉट एआई’ के एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है।

अध्ययन में कहा गया है कि 50,000 रुपये मासिक से कम कमाने वाले लगभग 93 प्रतिशत वेतनभोगी इस ‘प्लास्टिक मनी’ पर निर्भर हैं। इस अध्ययन के तहत 12 महीने के दौरान भारत में 20,000 से अधिक वेतनभोगी और स्वरोजगार वाले व्यक्तियों के वित्तीय व्यवहार का विश्लेषण किया गया।

इसके मुताबिक, 85 प्रतिशत स्वरोजगार वाले व्यक्ति क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हैं।

मंगलवार को जारी अध्ययन में कहा गया कि ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ (बीएनपीएल) सेवाओं का इस्तेमाल 18 प्रतिशत स्वरोजगार व्यक्ति और 15 प्रतिशत वेतनभोगी व्यक्ति करते हैं।

‘थिंक 360 डॉट एआई’ के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित दास ने कहा, ‘‘भारत के विकसित होते कर्ज परिदृश्य में, क्रेडिट कार्ड और बीएनपीएल अब वेतनभोगी पेशेवरों से लेकर अस्थायी कर्मियों तक, सभी के लिए जरूरत बन गए हैं।’’

रिपोर्ट में वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों (फिनटेक) के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख भी किया गया है, जो भारत की डिजिटल ऋण क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं।

अध्ययन में कहा गया कि फिनटेक कंपनियों ने 2022-23 में 92,000 करोड़ रुपये से अधिक के व्यक्तिगत ऋण वितरित किए, जो मात्रा के हिसाब से सभी नए कर्ज का 76 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).