देश की खबरें | कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में 93 और सिक्किम में 26 मामले सामने आए

श्रीनगर/ गंगटोक, 23 अगस्त कोविड-19 के जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 93 और सिक्किम में 26 नए मामले सामने आए हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के 93 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,295 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,403 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 43 जम्मू संभाग और 50 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। डोडा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 28 मामले सामने आए। इसके बाद श्रीनगर जिले से 12 मामले सामने आए।

केंद्रशासित प्रदेश में 1,054 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,18,838 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। रविवार शाम से यहां ब्लैक फ़ंगस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अब तक यहां इस संक्रमण के 43 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

सिक्किम में कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,340 हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 367 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

पश्चिमी सिक्किम जिले से संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। इसके बाद पूर्वी सिक्किम से सात और दक्षिणी सिक्किम से चार मामले सामने आए। राज्य में फिलहाल 1,507 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 27,185 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 281 दूसरे राज्यों में चले गए। यहां संक्रमण दर 6.1 फ़ीसदी और स्वस्थ होने की दर 93.5 फ़ीसदी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)