एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 917 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 917 नए मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,71,957 हो गयी है।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 917 नए मामले आए

भोपाल, 18 मार्च मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 917 नए मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,71,957 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 से कुल 3,894 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को को कोविड-19 के 294 नये मामले अकेले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 184 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,71,957 संक्रमितों में से अब तक 2,62,031 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 6,032 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 500 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).