Delhi Airport: दिल्ली हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को 90 उड़ानें रद्द
विभिन्न एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 90 उड़ानें रद्द कर दीं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं. एक सूत्र ने यह जानकारी दी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 27 हवाई अड्डे बंद हैं, जिसके तहत सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले के जवाब में बुधवार को पाकिस्तान की मुख्य भूमि पर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए.
नयी दिल्ली, 8 मई : विभिन्न एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 90 उड़ानें रद्द कर दीं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं. एक सूत्र ने यह जानकारी दी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 27 हवाई अड्डे बंद हैं, जिसके तहत सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले के जवाब में बुधवार को पाकिस्तान की मुख्य भूमि पर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे.
सूत्र के मुताबिक, हवाई अड्डों के बंद होने के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. उसने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 46 घरेलू प्रस्थान और 33 आगमन उड़ानें रद्द की गईं. सूत्र के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और छह आगमन उड़ानें रद्द की गईं. उसने कहा कि ये उड़ानें सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच रद्द की गईं. यह भी पढ़ें : भारतीय सेना ने लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया, पाकिस्तान का हमला किया नाकाम
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल और इसके चारों रनवे पर परिचालन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है. हालांकि, हवाई क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं.” दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करने वाली डायल ने यह भी कहा कि वह उड़ानों में किसी भी तरह के व्यवधान को कम करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

