देश की खबरें | दिल्ली में 90 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 700 से अधिक जगहों पर की गयी छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सभी जिलों और विशेष इकाइयों के सहयोग से राजधानी के 700 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 90 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सभी जिलों और विशेष इकाइयों के सहयोग से राजधानी के 700 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 90 अपराधियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान ‘कवच’ 7.0 बुधवार को शुरू हुआ और बृहस्पतिवार तक जारी रहा।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘इस अभियान के तहत मादक पदार्थ और साइकोट्रोपिक पदार्थ के मामलों में 90 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 553 ग्राम हेरोइन, 43 किलोग्राम मारिजुआना, 199 ग्राम कोकीन और दो लाख से अधिक ऐसी गोलियां बरामद की है, जिसके लोग आदि बन सकते हैं।’’
पुलिस ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 784 स्थानों पर छापेमारी की गई।
अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध हथियारों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भी कार्रवाई की। दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत कुल 157 मामलों में 161 गिरफ्तारियां हुईं और 33,000 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की गईं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा, शस्त्र अधिनियम के 27 मामलों में 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल, छह देसी पिस्तौल, 11 कारतूस, 18 चाकू और 24,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैंइसके अतिरिक्त, शस्त्र अधिनियम के 27 मामलों में 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे एक रिवाल्वर, एक पिस्तौल, छह देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 18 चाकू, एक सर्जिकल ब्लेड और 24,000 रुपये नकद जब्त किए गए।
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘कुल 909 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, जुआ खेलने के तीन मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)