जरुरी जानकारी | इस साल वस्तु व्यापार में 9.2 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान: डब्ल्यूटीओ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संगठन ने कहा कि महामारी का प्रभाव जितना पहले सोचा गया था, उतना गंभीर नहीं है। हालांकि पुनरूद्धार की गति अनुमान के मुकाबले धीमी होगी और अगर मामले फिर बढ़ते हैं तो स्थिति बदतर हो सकती है।
संगठन ने कहा कि महामारी का प्रभाव जितना पहले सोचा गया था, उतना गंभीर नहीं है। हालांकि पुनरूद्धार की गति अनुमान के मुकाबले धीमी होगी और अगर मामले फिर बढ़ते हैं तो स्थिति बदतर हो सकती है।
जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ के अर्थशास्त्रियों ने मंगलवार को इस साल वस्तु व्यापार में 12.9 प्रतिशत गिरावट के पहले के अनुमान को संशोधित किया। यह अनुमान अप्रैल में जताया गया था। उस समय आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाले यूरोपीय संघ और अमेरिका जैसे देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे थे।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.
संगठन ने संशोधित अनुमान में वस्तु व्यापार में इस साल 9.2 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया है।
इसके बाद जून और जुलाई में व्यापार की स्थिति सुधरी। इसका श्रेय स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग को जाता है।
डब्ल्यूटीओ ने हालांकि अपने संशोधित अनुमान में अगले साल व्यापार में 7.2 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया जबकि अप्रैल में 21.3 प्रतिशत बढ़ोतरी होने की संभावना जतायी गयी थी। अनुमान में सेवा व्यापार शामिल नहीं हैं।
विश्व व्यापार संगठन ने यह भी कहा कि मध्यम अवधि में कोई भी पुनरूद्धार निवेश और रोजगार की मजबूती पर निर्भर करेगा।
संगठन ने एक बयान में कहा कि लेकिन कोविड-19 संक्रमण के मामले फिर बढ़ते हैं और भरोसा कमजोर होता है तो स्थिति बिगड़ सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)