एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | 2047 तक 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए 9-10 प्रतिशत की वृद्धि दर जरूरी: कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को लगभग तीन दशकों तक 9-10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ने और लगातार नवाचार करने की जरूरत है।

जरुरी जानकारी | 2047 तक 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए 9-10 प्रतिशत की वृद्धि दर जरूरी: कांत

मुंबई, 18 फरवरी भारत को लगभग तीन दशकों तक 9-10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ने और लगातार नवाचार करने की जरूरत है।

भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने रविवार को कहा कि ऐसा करके हम 2047 तक 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

कांत ने टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन मुंबई (टीईएएम) के कार्यक्रम 'मुंबई टेक वीक' (एमटीडब्ल्यू) के एक सत्र में कहा, ''हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2047 में जब आजादी के सौ साल पूरे होंगे, तब तक भारत 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए।''

कांत ने कहा कि इसका मतलब है 2047 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का मतलब है कि हमें करीब तीन दशकों तक 9-10 फीसदी की सालाना वृद्धि की जरूरत है और इसका मतलब है कि हमें लगातार नवाचार करने की जरूरत है।

कांत ने कहा कि भारत ने 1.4 अरब लोगों की डिजिटल पहचान बनाई और तकनीकी रूप से देश बहुत आगे बढ़ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).