मप्र में संक्रमण के 89 नए मामले, आंकड़ा 3,138 पर पहुंचा
मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें भोपाल में चार, इंदौर में दो और खंडवा, मंदसौर एवं बुरहानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 185 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 81 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 40, भोपाल में 20, देवास, खंडवा एवं खरगोन में सात-सात, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार-चार, होशंगाबाद, जबलपुर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
भोपाल, छह मई मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 3,138 पर पहुंच गया है। वहीं, राज्य में नौ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 185 पर पहुंच गया है।
मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें भोपाल में चार, इंदौर में दो और खंडवा, मंदसौर एवं बुरहानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 185 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 81 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 40, भोपाल में 20, देवास, खंडवा एवं खरगोन में सात-सात, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार-चार, होशंगाबाद, जबलपुर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 89 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,138 हो गयी है।
प्रदेश में भोपाल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 34 नये मामले आये हैं, जबकि इंदौर में 26, मंदसौर, देवास, रतलाम एवं नीमच में चार-चार, जबलपुर एवं बुरहानपुर में तीन-तीन, ग्वालियर में दो और धार, खंडवा,आगर मालवा, शाजापुर एवं शिवपुरी में एक-एक मरीज मिला है।
इसी के साथ कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,681 हो गयी है, जबकि भोपाल में 605, उज्जैन में 184, जबलपुर में 109, खरगोन में 79, रायसेन में 63, धार में 76, खंडवा में 50, होशंगाबाद में 36, मंदसौर में 40, बड़वानी में 26, देवास में 30, बुरहानपुर में 38, रतलाम में 20, मुरैना में 17, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 13 हो गई है।
इनके अलावा, शाजापुर में आठ, सागर एवं छिंदवाड़ा में पांच-पांच, ग्वालियर, नीमच एवं श्योपुर में चार-चार, अलीराजपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर, शहडोल, शिवपुरी एवं हरदा में तीन-तीन, रीवा में दो और बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना एवं सतना में एक-एक लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
नीमच जिले में आज पहली बार चार मरीज पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,854 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,615 की हालत स्थिर है जबकि 239 मरीज गंभीर हैं। कुल 1,099 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 01:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).