एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 880 नए मामले, संक्रमण दर 20 प्रतिशत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में बुधवार को कोविड-19 के 880 नए मामले सामने आए, जो मंगलवार को सामने आए मामलों से 633 कम हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 880 नए मामले, संक्रमण दर 20 प्रतिशत हुई

आइजोल, 12 जनवरी मिजोरम में बुधवार को कोविड-19 के 880 नए मामले सामने आए, जो मंगलवार को सामने आए मामलों से 633 कम हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में मंगलवार को 1,513 मामले सामने आए थे, जो पिछले तीन महीने में अब तक की सर्वाधिक दैनिक संक्रमण संख्या है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दो और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 564 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी तक कोविड-19 के 1,48,438 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 20.36 प्रतिशत हो गई है, जो मंगलवार को 17.85 प्रतिशत थी।

अधिकारी ने बताया कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 225 नए मामले सामने आए। राज्य में इस समय 6,639 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटे में 149 लोग स्वस्थ हुए। इसी के साथ राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,41,235 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 4,323 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण के नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).