देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 88 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में अकेली रहने वाली 88 वर्षीय महिला की उसके घर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में अकेली रहने वाली 88 वर्षीय महिला की उसके घर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और घर में तोड़फोड़ की गई थी।
उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान शांति देवी के रूप में की गयी है । महिला की एक पड़ोसी ने उसके घर का दरवाजा खुला पाया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शांति देवी ने जब पड़ोसी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, तब उन्होंने रविवार रात करीब नौ बजे पुलिस को इसकी सूचना दी ।
अधिकारी ने बताया, पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने शांति देवी को अपने बिस्तर पर मृत पाया, हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
अधिकारी के अनुसार, पुलिस को अंदेशा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल अपराध और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मृत महिला के तीन बेटे हैं जो दिल्ली में रहते हैं।
अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (डकैती) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
अधिकारी ने बताया कि, आरोपियो को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

