देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 8,766 नए मामले, केरल में 156 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,766 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 67 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं केरल में बुधवार को कोविड-19 के 16,204 नए मामले सामने आए और 156 मरीजों की मौत हो गयी।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

अमरावती/तिरुवनंतपुरम, नौ जून आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 8,766 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 67 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं केरल में बुधवार को कोविड-19 के 16,204 नए मामले सामने आए और 156 मरीजों की मौत हो गयी।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,79,773 हो गयी जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 11,696 हो गयी।

आंध्र प्रदेश में अब तक रिेकार्ड दो करोड़ नमूनों की कोविड-19 की जांच हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में पिछले साल 29 नवंबर को एक करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी थी।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 12,292 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब तक 16,64,082 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक आंध्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,995 हो गयी है। पूर्वी गोदावरी जिले में एक दिन में सर्वाधिक 1,980 नए मामले सामने आए जबकि चित्तूर जिले में इस महामारी के कारण 11 लोगों की मौत हुई।

वहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,44,141 हो गयी है जबकि 156 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 10,437 हो गयी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 20,237 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में अब तक 25,24,248 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,39,064 हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 14.09 प्रतिशत बनी हुई है। एर्णाकुलम जिले में सर्वाधिक 2,059 नए मामले सामने आए, इसके बाद कोल्लम (1,852) और तिरुवनंतपुरम में 1,783 मामले दर्ज किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\