एजेंसी न्यूज

उत्तराखंड के बाहर फंसे 87 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राज्य के बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाने की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी ।

उत्तराखंड के बाहर फंसे 87 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण
जमात

देहरादून, एक मई लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड के बाहर फंसे करीब 87 हजार लोग घर लौटने के लिये सरकार के पास अपना पंजीकरण करा चुके हैं और इनमें से अधिकांश लोग प्रदेश के पर्वतीय जिलों के हैं ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राज्य के बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाने की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी ।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य से बाहर फंसे लोगों को वापस लाने की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अभी तक 87 हजार लोगों ने उत्तराखंड वापस आने के लिए अपना पंजीकरण कराया है और इनमें से अधिकांश लोग पर्वतीय जिलों के हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित राज्यों से समन्वय बनाते हुए सुनियोजित तरीके से सारी व्यवस्था की जाए और इसमें पूरी सावधानी के साथ सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाइजेशन आदि मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

रावत ने कहा कि वापस लाये जाने वाले लोगों की कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत समुचित स्क्रीनिंग की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही सारी कार्यवाही होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि राज्य में आने पर यदि होम क्वारंटीन किया जाता है तो यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उसका सख्ती से पालन हो। उन्होंने कहा कि इसके लिये आवश्यक होने पर ग्राम प्रधानों को कुछ अधिकार दिये जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).