देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 87 नए मामले, दो संक्रमितों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 87 नए मामले मिले हैं और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है।
मुंबई, 27 दिसंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 87 नए मामले मिले हैं और दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई में कोविड के 19 मामले मिले हैं जबकि पुणे शहर और सांगली जिले में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।
एक दिन पहले राज्य में 37 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।
राज्य में मार्च 2020 से कोविड-19 के कुल मामले 81,72,287 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 1,48,566 पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में 14 से 20 दिसंबर के बीच कोविड के 46 मामले मिले थे जबकि 21 से 27 दिसंबर के बीच संक्रमण के 267 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
राज्य में ओमीक्रोन के नए जेएन.1 उपस्वरूप के अबतक 10 मामले मिले चुके हैं जिनमें से पांच ठाणे शहर में, दो पुणे में और एक-एक मामला अकोला शहर तथा सिंधुदुर्ग जिलों में मिला है।
फिलहाल ओमीक्रोन का ‘एक्सबीबी.1.16’ उपस्वरूप प्रमुख रूप से फैला हुआ है। इस उपस्वरूप से कुल 1972 लोग संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस उपस्वरूप से 19 मरीज़ों की मौत हुई है।
राज्य में मंगलवार शाम से 10,864 नमूनों में कोरोना वायरस की जांच की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

