एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एसएमई क्षेत्र के 87 आईपीओ ने नौ महीनों में जुटाए 1,460 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल के पहले नौ महीनों में 87 विभिन्न छोटे और मझोले उद्यमों (एसएमई) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,460 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इन आईपीओ के मजबूत प्रदर्शन से निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है।

जरुरी जानकारी | एसएमई क्षेत्र के 87 आईपीओ ने नौ महीनों में जुटाए 1,460 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर इस साल के पहले नौ महीनों में 87 विभिन्न छोटे और मझोले उद्यमों (एसएमई) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,460 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इन आईपीओ के मजबूत प्रदर्शन से निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है।

एसएमई उद्योग के आंकड़े बताते हैं कि यह राशि उन 56 कंपनियों के आईपीओ के मुकाबले कहीं अधिक है जिन्होंने 2021 में शेयर बिक्री के जरिये 783 करोड़ रुपये जुटाए थे।

फेडेक्स सिक्योरिटीज में निदेशक उदय नायर ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित मंच और बड़ी ब्रोकर कंपनियां एसएमई मंच के विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

हेम सिक्योरिटीज में निदेशक प्रतीक जैन ने कहा, ‘‘एसएमई क्षेत्र बाजार में गिरावट से बेअसर रहा है और निवेशक आने वाले आईपीओ को लेकर उत्सुक हैं। कई कंपनियों ने बीएसई के एसएमई तथा एनएसई इमर्ज मंचों पर सूचीबद्धता के लिए दस्तावेज जमा करवा दिए हैं तो कई इसकी तैयार कर रही हैं।

आंकड़ों में बताया गया कि जनवरी-सितंबर 2022 के दौरान एसएमई मंच पर कुल 87 आईपीओ लाए गए जिनसे 1,460 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। ये कंपनियां आईटी, वाहन कलपुर्जों, दमा, अवसंरचना और आतिथ्य तथा आभूषण क्षेत्र की हैं। सितंबर में 29 एसएमई ने प्राथमिक बाजार में शुरुआत की है।

हेम सिक्युरिटीज के निदेशक गौरव जैन ने कहा, ‘‘आकार में छोटे होने के बावजूद इन आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).