एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 867 नये मामले, चेन्नई के एक बड़े होटल के 20 कर्मी संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 867 नये मामले सामने आये और 10 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,20,712 हो गयी तथा मृतकों की संख्या 12,156 पहुंच गयी।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 867 नये मामले, चेन्नई के एक बड़े होटल के 20 कर्मी संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, तीन जनवरी तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 867 नये मामले सामने आये और 10 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,20,712 हो गयी तथा मृतकों की संख्या 12,156 पहुंच गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य बड़े होटल के 232 कर्मचारियों की जांच की गयी जिनमें से 20 लोग संक्रमित मिले। होटल के 100 और कर्मचारियों के नमूने लिये गये हैं।

एक दिन पहले ही चेन्नई में एक लक्जरी होटल के कर्मचारियों समेत 85 लोग संक्रमित पाये गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि बड़े होटलों के 114 कर्मचारियों समेत कम से कम 125 होटल कर्मी संक्रमित पाये गये हैं।

अधिकारी ने कहा कि 6,146 होटल कर्मियों में से 2,700 से अधिक की जांच की जा चुकी है और 2,104 में संक्रमण नहीं होने का पता चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).