देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 865 नए मामले, 13 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस की चपेट में लोगों की कुल संख्या 1,76,468 तक पहुंच गयी।
भोपाल, सात नवंबर मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 865 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस की चपेट में लोगों की कुल संख्या 1,76,468 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,017 हो गयी है।
यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना के अब तक 24,812 मामले दर्ज : 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, राजगढ़ व रतलाम में दो-दो, तथा भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, बैतूल एवं आगर-मालवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 690 लोगों की मौत इंदौर में हुई है, जबकि भोपाल में 488, उज्जैन में 97, सागर में 125, जबलपुर में 210 एवं ग्वालियर में 167 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 173 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 81, जबलपुर में 31 एवं ग्वालियर में 81 नये मामले आये।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 1,76,468 संक्रमितों में से अब तक 1,65,715 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,736 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 792 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

