खेल की खबरें | टी20 विश्व कप क्वालीफिकेशन में 15 स्थानों के लिए 86 टीमों के बीच मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया की घोषणा की जिसमें 15 जगहों के लिए 86 टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबले 13 महीने तक चलेगें जिसमें 225 मैच खेले जाएंगे।

दुबई, 14 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया की घोषणा की जिसमें 15 जगहों के लिए 86 टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबले 13 महीने तक चलेगें जिसमें 225 मैच खेले जाएंगे।

इन 15 स्थानों का फैसला चार चरण वाले क्वालीफाइंग प्रक्रिया से होगा जिसकी शुरूआत अगले साल अप्रैल में होगी। कोविड-19 महामारी के कारण पांच क्षेत्रों में 11 क्षेत्रीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 2021 में पुनर्निर्धारित किए गए हैं। इस विश्व कप को 2020 में खेला जाना था लेकिन इसे अब 2022 में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े | क्लासप्लस ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.

यह पहली बार है जब जापान पुरूष टी20 विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। क्षेत्रिय स्तर पर 67 सहयोगी सदस्य इसमें भाग लेंगे।

इस टूर्नामेंट से टीमों के पास रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े | AUS vs IND 1st Test 2020: गावस्कर की द अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी.

आईसीसी प्रतियोगिता प्रमुख, ‘‘ इसमें हंगरी, रोमानिया और सर्बिया की टीमें पहली बार इस प्रारूप के आईसीसी प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे। यह सहयोगी सदस्यों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दिखाता है।’’

इस प्रतियोगिता के सभी मैचों को कोविड-19 नियम के तहत खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\