एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 86 फीसदी मामले बिना लक्षण वाले : पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि राज्य में सामने आए कोविड-19 के 86 फीसदी मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 86 फीसदी मामले बिना लक्षण वाले : पलानीस्वामी
जियो

चेन्नई, सात जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि राज्य में सामने आए कोविड-19 के 86 फीसदी मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन और अन्य उपायों से इसे काफी हद तक रोकने में कामयाबी मिली।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 13 नए मामले पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए फरवरी से उठाए गए विभिन्न कदमों का ब्यौरा देने के लिए जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 की मृत्यु दर देश के अन्य राज्यों के अलावा कुछ अन्य देशों से भी कम रही।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी सबसे बेहतर रही।

यह भी पढ़े | खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार.

पलानीस्वामी ने कहा, '' जबकि महामारी ने राज्य की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया, इसे रास्ते पर वापस लाने के लिए कई उपाय किए गए, इसके फलस्वरूप कुछ नए निवेश भी आकर्षित हुए।''

तमिलनाडु में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 30,152 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 251 मरीजों की मौत हुई और 16,000 से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, '' इन परीक्षणों के बाद हमें पता चला कि कोरोना वायरस से प्रभावित 86 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण नहीं थे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).