विदेश की खबरें | आस्ट्रेलिया के सिडनी में बाढ़ के कारण 85 हज़ार लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आपातकालीन सेवा मंत्री स्टीफ कुक ने कहा कि सिडनी में बारिश कम हो रही है, लेकिन सिडनी के उत्तरी और पश्चिमी किनारे पर हॉक्सबरी-नेपियन नदी प्रणाली सहित कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं।

आपातकालीन सेवा मंत्री स्टीफ कुक ने कहा कि सिडनी में बारिश कम हो रही है, लेकिन सिडनी के उत्तरी और पश्चिमी किनारे पर हॉक्सबरी-नेपियन नदी प्रणाली सहित कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि सिडनी के उत्तर में हंटर वैली में सिंगलटन और मुसवेलब्रुक के कस्बों में आपात प्रतिक्रिया दलों ने रात भर लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाए, ताकि निवासियों को खाली करने का आदेश दिया जा सके।

कुक ने कहा, “कई लोगों के लिए यह जागने वाली रात रही।”

न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख डोमिनिक पेरोटेट ने कहा कि बुधवार तक 85 हज़ार लोगों को लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए।

बाढ़ आपात स्थिति के पांचवें दिन, पेरोटेट ने चेतावनी दी कि पिछली बाढ़ के दौरान जो हिस्से प्रभावित नहीं हुए थे वहां इस सप्ताह बाढ़ आ सकती है।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने कहा कि 23 स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में आपदा घोषित होने के दो दिन से भी कम समय के बाद बृहस्पतिवार से बाढ़ पीड़ितों के लिए संघीय सरकारी वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी।

मौसम विज्ञान ब्यूरो के प्रबंधक जेन गोल्डिंग ने कहा कि सिडनी से 450 किलोमीटर (280 मील) दूर कॉफ्स हार्बर के उत्तर में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर