एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में 85 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड रोधी टीके की पहली खुराक ली : मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में 85 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और देश में अब तक टीके की कुल 127.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश की खबरें | भारत में 85 प्रतिशत पात्र आबादी ने कोविड रोधी टीके की पहली खुराक ली : मांडविया

नयी दिल्ली, छह दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत में 85 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और देश में अब तक टीके की कुल 127.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “एक और दिन, एक और मील का पत्थर। 85 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘सबका प्रयास’ के साथ भारत मजबूती से कोविड-19 के खिलाफ जंग में आगे बढ़ रहा है।”

मंत्री ने रविवार को कहा कि भारत की 50 प्रतिशत से ज्यादा पात्र व्यस्क आबादी का कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सुबह सात बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान टीके की 24,55,911 खुराक दिए जाने के साथ ही भारत में अब तक कोविडरोधी टीकों की कुल 127.33 करोड़ से ज्यादा (1,27,93,09,669) खुराक दी जा चुकी हैं। यह उपलब्धि 1,32,86,429 सत्रों में हासिल की गई।

देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने से हुई थी। अग्रिमपंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरु हुआ था जब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

एक अप्रैल से देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये कोविडरोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था जबकि एक मई से इसका दायरा 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिये बढ़ा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2021 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).