देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 85 नये मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 85 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी। संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 85 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी। संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,350 हो गयी। दिल्ली में अब तक 14.10 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 25,054 पर पहुंच गयी। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 58 नये मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत रही थी।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 63 नये मामले सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत थी जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 582 हो गयी है। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 292 हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान 72,447 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें से 50,319 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज