दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए, चार महीने में सबसे ज्यादा
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए, जो चार महीने में सबसे अधिक हैं और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत रही. यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए, जो चार महीने में सबसे अधिक हैं और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत रही. यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इसके अलावा, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कोई भी मामला ''गंभीर'' नहीं हैं. देश में Omicron की बढ़ी रफ्तार! कर्नाटक में 5, तेलंगाना में 4, दिल्ली में 4, गुजरात में एक नया मामला.
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल 40 लोगों को लोक नायक अस्पताल में विशेष सुविधा में भर्ती कराया गया है. इस अस्पताल में ओमीक्रोन के संदिग्ध रोगियों को पृथक किया जा रहा है और उनका इलाज चल रहा है.
दिल्ली में मंगलवार तक ओमीक्रोन के छह मामले थे. बुधवार को यह संख्या बढ़कर आठ और बृहस्पतिवार को 10 हो गई. बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं, जो चार महीने से ज्यादा समय में सबसे अधिक हैं. इस साल एक अगस्त को दिल्ली में संक्रमण के 85 मामले सामने आए थे.
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,41,935 हो गई. अब तक 14.16 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या अब भी 25,100 है. बीते दिन 56,027 नमूनों की जांच की गई. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 475 है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

