Assam: नागांव केंद्रीय कारागार और विशेष जेल में 85 कैदी एचआईवी संक्रमित
नागांव केंद्रीय कारागार और विशेष कारागार में सितंबर में कुल 85 कैदियों की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
नागांव (असम), 10 अक्टूबर : नागांव केंद्रीय कारागार और विशेष कारागार में सितंबर में कुल 85 कैदियों की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नागांव बीपी सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ एल सी नाथ ने यहां शुक्रवार को मीडिया कर्मियों को बताया कि 85 एचआईवी संक्रमितों में से 45 विशेष कारागार के हैं और 40 नागांव के केंद्रीय कारगार के हैं.
डॉ नाथ ने कहा कि ये सभी नशे की लत के कारण संक्रमित हुए. उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में पिछले महीने चार महिलाओं समेत 88 लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा के पास इन सवालों का नहीं था कोई जवाब, 12 घंटे की पूछताछ में कई बार खोया आपा
नागांव जिला स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर एचआईवी संक्रमित कैदी नशे के आदी हैं. वे प्रतिबंधित दवाएं लेने के लिए एक ही सुई का प्रयोग करते थे जिससे वे संक्रमण के शिकार हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

