देश की खबरें | कर्नाटक में 85.63 प्रतिशत छात्रों ने एसएसएलसी परीक्षा पास की, लड़कियां फिर आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एसएसएलसी (कक्षा 10) की परीक्षा में 85.63 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। एसएसएलसी की परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए।

बेंगलुरु, 19 मई कर्नाटक में एसएसएलसी (कक्षा 10) की परीक्षा में 85.63 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। एसएसएलसी की परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए।

कर्नाटक में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक हुई एसएसएलसी परीक्षा में कुल 8,53,436 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 7,30,881 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दौरान एसएसएलसी परीक्षा में 72.42 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने यहां परिणामों की घोषणा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पिछले 10 वर्षों की तुलना में इस बार सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत सबसे अधिक है।’’

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी और 90.29 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की जबकि 81.30 प्रतिशत लड़के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

कुल 145 विद्यार्थियों ने 625 में से 625 अंक हासिल किए।

सरकारी स्कूलों में 88 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि सहायता प्राप्त स्कूलों और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में क्रमशः 87.84 और 92.29 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\