एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 843 नए मामले, 18 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 843 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 40,734 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 843 नए मामले, 18 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 11 अगस्त मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 843 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 40,734 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 18 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,033 हो गयी है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में कोरोना के 411 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10423 हुई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में छह, इंदौर में तीन, जबलपुर एवं सिवनी में दो-दो और ग्वालियर, खरगोन, सीहोर, होशंगाबाद एवं सिंगरौली में एक- एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 336 मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 226, उज्जैन में 75, सागर में 37, जबलपुर में 40, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20 एवं खरगोन में 19 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi Greets Nation On Janmashtami: पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, कहा- 'जय श्रीकृष्ण'.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 176 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 100, ग्वालियर में 89, जबलपुर में 71, मुरैना में 54, विदिशा में 28 एवं दमोह में 27 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 40,734 संक्रमितों में से अब तक 30,596 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,105 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 922 रोगियों को ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी कुल 3,194 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).