देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 84,231 मामले, मृतकों की संख्या 428 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 25 अगस्त ओडिशा में कोविड-19 के 2,752 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,231 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 428 तक पहुंच गया।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले नौ मरीजों में से दो-दो गंजाम और सुंदरगढ़ के हैं। वहीं बालासोर, बोलांगीर, कटक, गजपति और खुर्दा में एक-एक मरीज की मौत हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव JMM प्रमुख शिबू सोरेन को इलाज के लिए रांची से दिल्ली लाया जा रहा है: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर बताया, ‘‘ अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविड-19 के नौ मरीजों की मौत की खबर देते हुए दुख हो रहा है।’’

अधिकारी ने बताया कि कुल 428 मौतों में से सबसे ज्यादा गंजाम जिले में 181 लोगों की मौत हुई है। वहीं खुर्दा में 55 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 53 मरीजों की मौत किसी अन्य बीमारियों की वजह से हुई।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee Attacks On Modi Govt: ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोरोना महामारी के बीच राज्य को दिल्ली से जितना फंड मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है.

राज्य में संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1708 मामले पृथकवास केंद्रों से जुड़े हैं जबकि बाकी मामलों की जानकारी संपर्क का पता लगाने के दौरान चली।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 247 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं जाजपुर में 217 और गंजाम में 212 मामले सामने आए।

ओडिशा में 26,825 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 56,925 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)