ताजा खबरें | 8,330 भारतीय विभिन्न देशों की जेलों में बंद, सर्वाधिक संयुक्त अरब अमीरात में: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि 8,330 भारतीय विभिन्न देशों की जेलों में बंद हैं और इनमें सर्वाधिक संयुक्त अरब अमीरात में हैं।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि 8,330 भारतीय विभिन्न देशों की जेलों में बंद हैं और इनमें सर्वाधिक संयुक्त अरब अमीरात में हैं।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘‘मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्तमान में विदेशी जिलों में विचाराधीन कैदियों सहित भारतीय कैदियों की संख्या 8,330 है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी जिले में विचाराधीन कैदियों सहित भारतीय कैदियों की संख्या संयुक्त अरब अमीरात में 1611, सऊदी अरब में 1461, नेपाल में 1222, कतर में 696, कुवैत में 446, मलेशिया में 341, पाकिस्तान में 308, यूनाइटेड किंगडम में 249, अमेरिका में 294 और बहरीन में 277 है।

मुरलीधरन ने कहा कि सरकार विदेशों में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, जिसमें विदेशी जेलों में मौजूद भारतीय भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विदेश स्थित भारतीय मिशन सतर्क रहते हैं और स्थानीय कानून के उल्लंघन के लिए विदेशी जेल में डाले जा रहे हैं भारतीय नागरिकों की घटनाओं की बारीकी से निगरानी करते हैं और तत्पश्चात आवश्यक कदम उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक देशों में प्रचलित कठोर गोपनीय कानूनों के कारण स्थानीय अधिकारी कैदियों के बारे में तब तक जानकारी साझा नहीं करते हैं जब तक कि संबंधित व्यक्ति ऐसी किसी जानकारी के प्रकटीकरण के लिए अपनी सहमति नहीं देता।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि जो देश जानकारी साझा करते हैं, वह भी आमतौर पर विदेशी कैदियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान नहीं करते हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\